फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bharatiya Kisan Panchayat Union imposed

भारतीय किसान यूनियन ने लगाई पंचायत

Fri, 16 Sep 2016 12:53 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Panchayat Union imposed
पंचायत - फोटो : अमर उजाला
फरेन्दा। भारतीय  किसान यूनियन की मासिक पंचायत उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने आयोजित हुई।  जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद नौ मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी फरेन्दा को सौंपा गया।
विज्ञापन


मण्डल अध्यक्ष जगराम चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है जबकि बरसात न होने से धान की फसल सूख रही है। इससे किसानों के समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है। क्षेत्र में कुछ ही घंटे बिजली सप्लाई होने के कारण किसानों की समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने गांवों को 18 घंटे बिजली देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर घटतौली रोकने के लिए बड़ा कांटा लगवाने की मांग  भी की। पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष हैदर अली ने शासन की मंशा के अनुरूप राशन कार्ड उपलब्ध कराने, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान किए जाने आदि की मांग की। इस दौरान कुलदीप सिंह, घनश्याम गुप्ता, रामपाल, अमेरिका, भुलेश्वर, ब्रिज लाल, रामनेवास, रामहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed