फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhansar agents on strike due to lack of vaccine

वैक्सीन नहीं लगने पर भंसार एजेंट हड़ताल पर रहे

Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhansar agents on strike due to lack of vaccine
वैक्सीन नहीं लगने पर भंसार एजेंट हड़ताल पर रहे
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल भंसार एजेंट एसोसिएशन ने एजेंट और प्रतिनिधियों को वैक्सीन नहीं लगने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में मंगलवार को पूरे नेपाल में एजेंट एसोसिएशन ने कोई काम नहीं किया। एसोसिएशन के समर्थन में भैरहवा भंसार एजेंट संघ ने भी काम नहीं किया। लिहाजा भारतीय माल वाहक सीमा पर ही खड़े रहे।

एसोसिएशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में सबसे ज्यादा रिस्क कस्टम एजेंट और उनके प्रतिनिधियों को है। 14 महीने से लगातार सीमा पर वहे कार्य कर देश की अर्थ व्यवस्था बढ़ा रहे हैं। भैरहवां, बिराटनगर, बीरगंज में कई एजेंट साथी और प्रतिनिधि की कोरोना से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार टीकाकरण कार्यक्रम में प्राथमिकता नहीं दे रही है। सरकार अगर टीका जल्द नहीं लगवाती या कोई तय समय टीकाकरण के लिए जल्द नहीं देती तो एजेंट और प्रतिनिधि लंबे समय के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। नेपाल भंसार में कोई काम नहीं होने से मंगलवार को भारतीय माल वाहक पास नहीं हुए। सोनौली ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि भंसार एजेंट के समर्थन में उन्होंने मंगलवार को नेपाल में माल वाहक नहीं भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed