फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Before leaving all the work, vote: DM

सब काम छोड़ पहले करें मतदान : डीएम

Thu, 28 Mar 2019 12:25 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Before leaving all the work, vote: DM
सब काम छोड़ पहले करें मतदान : डीएम - फोटो : अमर उजाला
घुघली (महराजगंज)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सभा टेढ़वा में बुधवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने चौपाल लगाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करने की जरूरत है। प्रत्येक नागरिकों को मतदान करने का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। सब काम को छोड़ कर पहले मतदान करें। मतदाता सूची में नाम शामिल न होने की ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार को शीघ्र सूची सही कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार, बीएसए जगदीश शुक्ल, तहसीलदार  रामनरेश, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, चौकी प्रभारी स्वतंत्र सिंह, सुरेश यादव, कानूनगो शिवपूजन मिश्र, लेखपाल सुभाष पटेल, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ल, एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र मिश्र, ज्ञानेन्द्र पाल, सोमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed