फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beaten due to old rivalry, case registered

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मारा-पीटा , केस दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Beaten due to old rivalry, case registered
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंसखोरी निवासी तमेश्वर ने अपने ही गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुरानी रंजिश में मारने पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, सोमवार की शाम करीब सात बजे शिकायतकर्ता गांव के चौराहे पर गया था। वहां दो बाइक सवार आपस में टकराकर गिर पड़े। उसने एक घायल व्यक्ति को इलाज कराने के लिए जाने का सुझाव दिया। इसी बीच गांव के ही राजू, राकेश व नितिन ने वहां आकर कहा कि कुछ लोग बाइक सवार को भगाने के चक्कर में हैं और तुम दवा इलाज की बात कर रहे हो। बात बढ़ने पर इन तीनों ने पुरानी रंजिश में शिकायतकर्ता को अपशब्द कहते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने राजू , राकेश व नितिन के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed