फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   be carefuky tritment in corona case

सतर्कता बरतते हुए संक्रमितों का इलाज करें स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 13 Jul 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
be carefuky tritment in corona case
सतर्कता बरतते हुए संक्रमितों का इलाज करें स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों का इलाज पूरी सतर्कता से किया जाए। इन दिनों बड़ी संख्या में विभागीय कर्मियों के संक्रमण की सूचनाएं सामने आ रही हैं। सभी को अब और गंभीर होना चाहिए।
ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में प्रशिक्षक डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहीं। वह सोमवार को पुरैना कोविड अस्पताल पर तैनात किए गए कर्मियों को प्रशिक्षण देने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित हुए शुगर व बीपी के मरीजों का नियमित परीक्षण किया जाए। यदि उनका शुगर का स्तर 250 से ऊपर है तथा ऑक्सीजन का स्तर 94 से कम होता है तो उन्हें लेवल वन से लेवल टू के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने भर्ती किए गए मरीजों की जांच, उनको रेफर किए जाने, उनका इलाज संबंधी प्रपत्र तैयार कराने, बायो मेडिकल मैनजेमेंट व सैंपल कलेक्शन आदि के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। इस दौरान कोविड अस्पताल में तैनात किए गए चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, स्वीपर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed