{"_id":"5fbe98478ebc3e5fac5ac10e","slug":"bdo-will-inspect-3-days-a-week-maharajganj-news-gkp374536066","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में तीन दिन विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में तीन दिन विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे बीडीओ
विज्ञापन

- ब्लॉक स्तर की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामुदायिक विकास व ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले ब्लॉकों की व्यवस्था को प्रभावी व पारदर्शी बनाने को लेकर शासन ने पहल की है। अब खंड विकास अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन संबंधित ब्लॉक के निर्माण परियोजनाओं व विकास कार्यों का निरीक्षण करना होगा। शर्त यह है कि निरीक्षण की कार्रवाई दोपहर बाद ही करनी होगी।
शासन ने जो दिशा निर्देश जारी किया है उसके मुताबिक जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने अधीनस्थों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे तथा आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करेंगे। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था करेंगे। जन शिकायतों की अलग पंजिका बनाते हुए उसके विवरण को उसमें दर्ज किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कार्यों व व्यवस्थाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अपर मुख्य सचिव का पत्र आया है। उसका अनुपालन कराया जाएगा।
अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी मिली
ब्लॉक स्तर के कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माह में कम से कम एक बार तथा जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक तथा उपायुक्त श्रम व रोजगार द्वारा 15 दिन में एक बार ब्लॉकों की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाएगी।