{"_id":"6666c7355b6842b0160dfa07","slug":"banned-drugs-being-smuggled-from-maharajganj-to-nepal-were-seized-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahrajganj News: कार से नेपाल भेजी जा रही थी नशीली दवाएं बरामद- सीमा पर जांच में पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahrajganj News: कार से नेपाल भेजी जा रही थी नशीली दवाएं बरामद- सीमा पर जांच में पकड़ी गई
Mon, 10 Jun 2024 02:58 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर जब्त नशीली दवाओं के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र के एसएसबी व पुलिस की संयुक्त जांच में रविवार देर रात चकरार मार्ग पर एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुई। बरामद दवा के साथ वाहन व दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम चकरार मार्ग पर नशीली दवा की तस्करी की सूचना पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। एक कार नेपाल की तरफ जाती दिखी। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर तीन झोले में रखा हुआ 499 इंजेक्शन, मोबाइल, एटीम कार्ड व 140रुपये नकद बरामद हुआ।
विज्ञापन
आरोपी सनी जायसवाल निवासी पीपीगंज जनपद गोरखपुर व इरशाद निवासी सडकहवा कोतवाली ठूठीबारी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।