{"_id":"5717b935be8b6426e63afeea0dd8ae72","slug":"banks-did-not-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नहीं हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को पूरे दिन नगर के कई बैंकों का सर्वर डाउन होने से काम काज ठप रहा। साइबर कैफे का भी काम प्रभावित रहा। व्यापारियों, उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।नगर के मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक में उपभोक्ता सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बैठे रहे। नेटवर्क नहीं आने पर लोग जाने लगे।
स्टेट बैंक के कर्मचारी उपभोक्ताओं को समझाते रहे। केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक सहित तमाम बैंकों का भी यही हाल रहा। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक ने बताया की बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से काम काज ठप रहा। एक करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए एक अन्य नेटवर्क का टावर लगवा गया है। जल्द ही वह भी नेटवर्क काम करना शुरू कर देगा।
पीएनबी के मैनेजर एचके सिंह ने बताया कि पूरे दिन नेटवर्क फेल होने के कारण काम नहीं हो सका। शाम को नेटवर्क आने के बाद बैंक के कर्मचारियों द्वारा काम निपटाया जा रहा है। बीएसएनएल एसडीओ एचपी अग्रहरि ने बताया की महराजगंज से शिकारपुर के बीच में ओएफसी केबल कट जाने से पूरे दिन नेटवर्क फेल रहा। देर शाम विभाग के कर्मचारियों द्वारा सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
बताया कि नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में अन्य नेटवर्क के तार बिछाये जा रहे हैं। जिससे बीएसएनएल के तार कट जा रहे। जिससे दिक्कतें हो रही है।