फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bank.1

जिले में खुलेगी कोऑपरेटिव बैंक की शाखा, सहकारिता को मिलेगा बल

Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bank.1
जिले में खुलेगी कोऑपरेटिव बैंक की शाखा, सहकारिता को मिलेगा बल
विज्ञापन

- किसानों के साथ-साथ आमजन भी खाता खोल उठा सकेंगे लाभ
- ऋण वितरण पर भी बैंक का होगा विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों के साथ-साथ आमजन व जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से जिले में जल्द ही उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की पहली शाखा खुलेगी। शाखा को खोले जाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके खुल जाने से किसानों के साथ-साथ आमजन जहां यहां खाता खोल सकेंगे, वहीं सहकारिता को भी बल मिलेगा।
कृषि प्रधान जिले महराजगंज में कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। बैंकों की ओर से किसानों के हितों को देखते हुए केसीसी ऋण तो दे दिया जाता है मगर विभिन्न ऋणपरक योजनाओं में इनके स्तर से वह रुचि नहीं दिखाई जाती जो दिखाई जानी चाहिए। अन्य बैंकों की तरह ही उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक ने भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी बैंक शाखा खोलने का जो निर्णय लिया है उसमें महराजगंज भी है। जिम्मेदारों की ओर से इस दिशा में तेजी से पहल भी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के पास स्थित हमीद नगर वार्ड में शाखा को जून माह के अंत तक प्रारंभ किया जा सकता है। शाखा खुल जाने से जरूरतमंदों को यहां से मत्स्य, डेयरी, पशुपालन आदि क्षेत्र में ऋण वितरित कराए जाने पर जोर होगा।
विज्ञापन

------------------------------------
प्रबंध निदेशक ने देखी शाखा भवन की स्थिति
उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक वरुण कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जिले में खुलने वाली शाखा के भवन की स्थिति को देखा तथा किए जाने वाले अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इसके उपरांत उन्होंने जिलाधिकारी व सहायक निबंधक सहकारिता से मिलकर शाखा के खोलने के संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक की भी नगर में एक शाखा खुलने वाली है। इसके खुल जाने से जहां किसानों व जरूरतमंदों को लाभ होगा, वहीं सहकारिता के विकास मेें भी मदद मिलेगी।
- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed