फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Banana exports are decreasing in Nepal, business worth Rs 50 lakh affected

Maharajganj News: नेपाल में कम निर्यात हो रहा केला, 50 लाख का कारोबार प्रभावित

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Banana exports are decreasing in Nepal, business worth Rs 50 lakh affected
केले का पत्ता और डंडी पर प्रतिबंध के साथ चालक सहित पूरे ट्रक का सैनिटाइज करना जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केले में पनामा बीमारी की पुष्टि होने के बाद भारत से नेपाल निर्यात होने वाले केले की गहन जांच हो रही है। इससे निर्यात में कमी आ गई है। केले के पत्ते और डंडियों पर प्रतिबंध के साथ चालक सहित पूरे ट्रक को सैनिटाइज करना जरूरी हो गया है। नियम सख्त होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। करीब 50 रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सामान्य तौर पर प्रत्येक दिन भारत से नेपाल 17 मीट्रिक टन केला निर्यात होता है, लेकिन शुक्रवार को भारत से केवल आठ मीट्रिक टन केला नेपाल जा सका।
जानकारी के अनुसार, नेपाल में केले में ‘पनामा’ नामक बीमारी की जानकारी मिलने के बाद नेपाल सरकार केले के आयात में सख्ती बरत रही है। जिसके कारण भारत से केला निर्यात प्रभावित हुआ है। नेपाल कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय ने भारत से विभिन्न सीमाओं से नेपाल में केला आयात पर निगरानी रखने को कहा है। ट्रक के पहियों, बॉडी और चालक को सरहद पर ही सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रावधान किया गया है कि केले के साथ पत्ते और डंडी नहीं होनी चाहिए। केले को कैरेट में फोम लगा कर रखना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोनौली कस्बे के फल कारोबारी सहजादे खान ने बताया कि पनामा बीमारी के बाद केले का निर्यात प्रभावित हुआ है। पहले 10 से 15 गाड़ी प्रतिदिन जाती थी, लेकिन इधर दो गाड़ी गई है। सोनौली कारोबारी सेराज अहमद ने बताया कि भारत में केला महंगा हो गया है। नेपाल में लैब रिपोर्ट के बाद ही केला पास होता है। समस्या देखकर अब आने वाले दिनों में केला नहीं भेजा जाएगा। व्यापारी सन्नी गुप्ता ने बताया कि एक ट्रक में 17 एमटी के करीब केला निर्यात होता है। पेच फंसने से केले के कारोबार प्रतिदिन 50 लाख रुपए प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
पत्ता और डंडी पर प्रतिबंध है। केले लदे वाहन, चालक समेत सभी पहियों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइज करना है। केले कैरेट में फोम लगाकर लाना होगा। पनामा (टीआर-4) केले की सभी किस्मों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए पूरे देश में हाई अलर्ट है।

--शिवलाल आर्यल, कृषि ज्ञान केंद्र प्रमुख, भैरहवा
--------------------
भारत के इन स्थानों से नेपाल निर्यात होता है केला
-- केला भारत के आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश भुसावल, बिहार, महराजगंज जिले के सिसवा खड्डा सहित अन्य राज्यों से नेपाल के भैरहवा, नारायण घाट, चितवन, काठमांडू, भरतपुर, पोखरा, बीरगंज, नेपालगंज जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed