फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ballia Nala Rohua Ghat road to be two-lane at a cost of Rs 66 crore, approval awaited

Maharajganj News: 66 करोड़ से टू-लेन होगी बलिया नाला रोहुआ घाट सड़क, मंजूरी का इंतजार

Tue, 07 Oct 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ballia Nala Rohua Ghat road to be two-lane at a cost of Rs 66 crore, approval awaited
बलिया नाले से खुटहा बाजार होते हुए पनियरा से रोहुआ घाट तक सड़क बदहाल।
महराजगंज। बलिया नाला पुल से होकर खुटहा बाजार और पनियरा होते हुए रोहुआ घाट गोरखपुर सीमा तक सड़क चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को टू लेन में चौड़ा करने की योजना तैयार की गई है। विभाग ने तीसरी बार विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी है। परियोजना पर लगभग 66.03 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वर्तमान समय में लगभग 20.4 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलिया नाले से रोहुआ घाट तक की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो हालात और भी बदतर हो जाती है। बाइक, कार और ट्रक चालकों को सड़क पर काफी परेशानी होती है। कई बार राहगीर और बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। यह सड़क पनियरा क्षेत्र के 56 गांवों को जिला मुख्यालय और गोरखपुर से जोड़ती है। डोमरा, अक्टहवा, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, रामनगर, बैदा, तेंदुअहिया, रतनपुरवा, खैंचा, इलाहाबाद, बैजूडेहरा, नेवासपोखर, जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14, रजौड़ा खुर्द और अड़बड़हवा जैसे गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।
विज्ञापन

विभाग ने तीसरी बार भेजा प्रस्ताव : बैदा गांव निवासी राजेश सहानी ने बताया कि अगर यह सड़क टू लेन में चौड़ी हो जाएगी तो गोरखपुर और महराजगंज पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। अभी खराब सड़क की वजह से 20 किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। भवानीपुर निवासी अनिल निषाद ने बताया कि सड़क में इतने गहरे गड्ढे बन गए हैं कि रोजाना दो-चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पहले भी दो बार डीपीआर भेजी थी। पहली बार 76 करोड़ रुपये, और दूसरी बार 70 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार हुआ था लेकिन दोनों बार तकनीकी कमियों का हवाला देकर इसे शासन ने अस्वीकृत कर दिया। विभाग ने अब तीसरी बार संशोधित प्रस्ताव बनाकर इसे शासन को भेजा है। विभाग का कहना है कि इस बार लागत घटाकर 66.03 करोड़ रुपये कर दी गई है ताकि प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, नई डीपीआर में सड़क को टू लेन बनाने, दोनों ओर नाले और जल निकासी व्यवस्था सुधारने और पुल-पुलियों को मजबूत करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, जहां सड़क ऊबड़-खाबड़ है वहां री-सर्वे कर मिट्टी के भराव और नई लेयर बिछाने की योजना भी शामिल है। इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed