{"_id":"5f2457748ebc3e63b86dc14f","slug":"bakrid-maharajganj-news-gkp360217657","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आज मनेगी बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आज मनेगी बकरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई गश्त, घरों में ही नमाज पढ़ने की गई अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शनिवार को बकरीद मनाई जाएगी। प्रशासन कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घरों में रहकर नमाज पढ़ने की अपील की है। यही निर्देश पीस कमेटी की बैठकों में दिए गए थे। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ा दी है।
नगर से लेकर गांव तक शनिवार को बकरीद मनेगी। प्रशासन ने कुर्बानी के बाद अवशेष को गड्ढ़ा खोदकर ढकने का निर्देश दिए हैं। बकरीद के मद्देनजर शहर के सक्सेना चौक, परतावल, चौक बाजार, सिसवा, ठूठीबारी, सोनौली, नौतनवां, परतावल, पनियरा, धानी, फरेंदा, निचलौल, कोल्हुई, पुरंदरपुर, मिठौरा समेत अन्य क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खरीदारी की। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि जिले सभी थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। थानेदार के अलावा सीओ क्षेत्र में पैनी नजर रखेंगे। कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी थानावार जरूरत के अनुसार ड्यूटी पर तैनात किया गया है। अगर कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से घरों में रहकर नमाज पढ़ने की अपील की है।
तीन दिन मनेगी बकरीद
मिठौरा। सिंदुरिया मस्जिद के इमाम हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन ने लोगों से अपने-अपने घरों में ईद-उल-अजहा(बकरीद) मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने की दसवीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है। ईद-उल-अजहा का शाब्दिक अर्थ है त्याग और बलिदान। इस्लाम धर्म में पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की परंपरा का चलन हुआ था। शनिवार से तीन दिन तक बकरीद मनाई जाएगी।