फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bad road people worried

गड्ढ़ायुक्त सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश

Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bad road people worried
गड्ढ़ायुक्त सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

करीब दस साल से बदहाल है, अफसरों की अनदेखी से परेशान हो रहे राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कस्बे में जैनी छपरा मोहल्ले की सड़क गड्ढायुक्त है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। करीब दस साल से सड़क बदहाल है, लेकिन जिम्मेदार इसे ठीक कराने की दिशा में गंभीर नहीं हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से जिम्मेदारों के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं।
सिसवा नगर पालिका परिषद के जैनी छपरा मोहल्ले की समस्याएं दूर नहीं हो रही है। लोगों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को जनहित से कोई सरोकार नहीं है। कस्बे के मस्जिदिया टोला, रेलवे फाटक से लेकर पश्चिम में असमन छपरा व उत्तर में बीजापार बीएसएस कॉलेज तक मार्ग खराब है। मोहल्ले में पानी निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। बारिश के दौरान मार्ग में पानी जमा होने से यात्रा और दुखदायी हो जाता है।
विज्ञापन

जैनी छपरा निवासी खुर्शीद आलम, नूर आलम, पुनीत, धर्मेंद्र, मनोज खरवार, दुर्गेश, हीरालाल, प्रकाश, प्रदीप, क्रांति का कहना है कि आए दिन कई बाइक व साइकिल सवार कीचड़युक्त रास्ते में गिर कर घायल होते हैं। संतोष दुबे, रणजीत, लल्लन, राकेश, मीना, शकुंतला, कुसुम,चंदू, नंदू, उदित, रमेश, घुरहू ने कहा कि कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की गई, लेकिन समस्या की ओर अफसरों का ध्यान नहीं जा रहा है। रास्ते पर हमेशा जलभराव रहता है, अगर इस सड़क का निर्माण जल्द नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राम दुलार यादव ने कहा कि सड़क का कुछ हिस्सा रेलवे की जमीन में है। रेल विभाग से वार्ता चल रही है। जल्द ही मार्ग निर्माण के लिए कारगर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed