{"_id":"6298fb7a07d20165057298b9","slug":"bad-road-3-maharajganj-news-gkp439043694","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.30 करोड़ से सुधरेगी सड़क की दशा, राह होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.30 करोड़ से सुधरेगी सड़क की दशा, राह होगी सुगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत हरखी-बड़हरा मार्ग पर दो किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हरखी से बड़हरा जाने वाली सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने पहल की है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिम्मेदारों ने 1.30 करोड़ से सड़क की दशा को सुधारने का निर्णय लिया है। सड़क की दशा सुधरने से आमजन व राहगीर सुगमता पूर्वक अपनी यात्रा को कर सकेंगे।
सड़कों की बदहाली को दूर करने पर शासन का अधिक जोर है। नगरीय क्षेत्र हो अथवा ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले के हरखी-बड़हरा मार्ग की दशा के खराब होने की वजह से इस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों व लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है, इससे जहां यात्रा करने में समय अधिक लगता है, वहीं यह आर्थिक रुप से भी नुकसानदायक है। जनहित को देखते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने लगभग दो किलोमीटर के इस मार्ग की दशा को सुधारने का प्रस्ताव भेजा है। धनराशि जारी होते ही इस पर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने का प्रयास शुरु होगा।
--------------------------------------
लगभग 30 लाख से दो अन्य कार्य पर भी होगा जोर
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ही नगर पंचायत परतावल के हरिजन बस्ती में 250 मीटर सीसी रोड एवं देवीपुर में 150 मीटर आरसीसी का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों पर लगभग 30 लाख रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
-------------------------------------
हरखी-बड़हरा मार्ग व अन्य कार्यों के लिए आगणन तैयार कराते हुए धन की मांग की जाएगी। धन मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
केएस प्रताप, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
----------------