फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   baadh peediton kee madad mein jute enadeeaareph ke javaan

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे एनडीआरएफ के जवान

Mon, 30 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
baadh peediton kee madad mein jute enadeeaareph ke javaan
बाढ़ प्रभावित गांव से बुजुर्ग महिला को निकालकर लाते एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : MAHARAJGANJ
बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे एनडीआरएफ के जवान
विज्ञापन

महाराजगंज। जिले में 78 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें 41 गांव मैरुंड तथा 37 गांव कृषि क्षेत्रों पानी से घिरा हुआ है। नौतनवां तहसील के 37 में 18 गांव मैरुंड, 19 गांवों के कृषि क्षेत्र प्रभावित हैं। तहसील फरेन्दा के 14 में 10 गांव मैरुंड तथा 4 गांवों के कृषि क्षेत्र, तहसील सदर के 2 गांवों में एक मैरुंड तथा एक में कृषि क्षेत्र व निचलौल के 25 गांवों में 12 गांव मैरूंड तथा 13 गांव में कृषि क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन सभी गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए नाव लगाई जा चुकी है और समय-समय पर राहत सामग्री, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गांव में फंसे लोगों को विस्थापित करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है।
सोमवार को नौतनवां के एसडीएम रामसजीवन मौर्य द्वारा एनडीआरफ टीम के कमांडर निरीक्षक डी. पी. चंद्रा को सूचना दी गई की मठिया ईदु और नवाबी घाट गांव के कुछ लोग खेती करने के लिए खेतों में ही घर बनाकर रह रहे थे। अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण वह वहीं पर फंसे गए हैं।
विज्ञापन

सूचना प्राप्त होने पर एनडीआरएफ की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए उस गांव में पहुंची और फंसे हुए लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर लेकर आई। इनमें पुरुष 8, महिला 12, बच्चे 9, कुल 29 लोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा निचलौल व नौतनवा तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एन.डी.आर.एफ. की नाव द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नौतनवां तहसील के ग्रामसभा चकदह टोला महुलैना पहुंचे और खाद्य-सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग 24 घंटे सतर्क रहें और बाढ़ पीड़ितों को सभी जरूरी सेवाएं और सुविधाएं पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed