{"_id":"69ed2404cfb242e9fb03d049","slug":"awareness-is-being-created-about-communicable-diseases-by-knocking-door-to-door-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176007-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर-घर दस्तक देकर संचारी रोगों के प्रति किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर-घर दस्तक देकर संचारी रोगों के प्रति किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी का किया गया आयोजन
'हम कर सकते हैं हमें करना ही होगा'' संकल्प के साथ मनाया विश्व मलेरिया दिवस
महराजगंज। विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ''हम कर सकते हैं हमें करना ही होगा'' संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि गंदगी हटाएंगे, मलेरिया भगाएंगे... नारे के साथ जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। संचारी रोगों को काबू में करने के लिए घर-घर दस्तक भी दिया जा रहा है। वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मलेरिया मुख्य रूप से संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। संक्रमित मच्छरों का काटना मलेरिया के संचरण का सबसे आम तरीका होता है।
जन समुदाय को स्वच्छ पेयजल का सेवन करने, गंदगी से दूर रहने, मच्छरदानी और शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा संचारी रोगों से बचाव के लिए बार-बार संचारी रोग नियंत्रण माह तथा दस्तक अभियान चलाया जाता है। इस महीने भी मलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान लोगों को साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ व वेक्टर बार्न डिज़ीज़ कंट्रोल प्रोग्राम के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने कहा कि संचारी रोगों को काबू में करने के लिए अभियान चला कर नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, फांगिंग और छिड़काव जैसी निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। आशा, आंगनबाड़ी तथा एएनएम द्वारा घर-घर दस्तक देकर बुखार के रोगियों, टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया, कालाजार, डेंगू, चिकनगुनिया के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची तैयार की जाती है। बुखार आने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पर जाकर चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी जाती है।
गोष्ठी को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. निलोत्पल, एआरओ जहांआरा ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में प्रमुख तौर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी अनिल चौरसिया, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, कौलेश्वर चौधरी, संदीप पाठक मौजूद रहे।