{"_id":"62c0946b8e9e3342593f65a2","slug":"awareness-for-single-use-plastic-maharajganj-news-gkp442418765","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों व कर्मियों ने रैली निकाल प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों व कर्मियों ने रैली निकाल प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैडेट्स व कर्मियों ने रैली निकाल पॉलिथीन पर रोक के लिए किया जागरुक
महराजगंज। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने एवं उसके प्रयोग को बंद करने के लिए व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एनसीसी कैडेट्स व नगर पालिका के कर्मियों ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान बताया कि यदि प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं किया गया तो न सिर्फ स्वच्छता को झटका लगेगा, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह समाज के लिए ठीक नहीं होगा।
सभागार में बैठक के बाद नगर पालिका परिसर से निकाली गई रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स व पालिका के कर्मियों ने मऊपाकड़ चौराहा, जिला उद्योग चौराहा व हनुमानगढ़ी चौराहे तक प्लास्टिक का उपयोग बंद करो विषयक नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि यदि नगर का हर व्यक्ति प्लास्टिक का प्रयोग न करने का मन बना ले तो न सिर्फ उसका प्रयोग बंद हो जाएगा, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक होगा। रैली में प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, रामबेलास यादव, विनोद जायसवाल, सौरभ मिश्रा, लालबहादुर, इंद्रेश, विजय एवं एनसीसी कैडेट के रूप में अंकित, अफरान अली, अमरनाथ, आदित्य पटेल, राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, अब्दुल खालिद, संदीप कन्नौजिया, परशुराम, मिथिलेश कुमार, खुशी खरवार, अर्चिता मिश्रा, सपना, सोनी प्रजापति, संजना और ममता आदि शामिल थे।
---------------
कैडेट्स को दिलाई गई शपथ
पालिका अध्यक्ष की ओर से सभी एनसीसी कैडेट्स को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं जागरूक रहकर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
-----------------
पिपरा बाबू पोखरे को प्लास्टिक मुक्त बनाने की होगी पहल
नगर के विस्तारित सीमा में स्थित पिपरा बाबू में स्थित पोखरे को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पालिका की ओर से पहल की जाएगी।
पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए जागरूक किया
फरेंदा। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों, एनसीसी व स्काउट कैडेट्स की ओर से कस्बे में साइकिल जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई।
रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर बस स्टैंड, विष्णु मंदिर तिराहा, मिलगेट, स्टेशन रोड व धानी ढाला होते हुए अंबेडकर तिराहा पहुंची। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक को वैन किया गया है। जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा है, जिसके प्रयोग से सभी को बचना चाहिए। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति के लिए खतरा है। जिसका प्रयोग बंद कर देना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सबको जागरूक होना होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन, डॉ. ज्योति सिंह, वेदप्रकाश गुप्ता, धीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम जायसवाल, महेश, ध्रुव वर्मा, नंदू पासवान, अंजुला अग्रहरि, गोलू, गोविंद यादव व एनसीसी कैडेट अनुज, शिवम, मोहन, अमित, सरफाज, ब्रह्मानंद, ओमप्रकाश, ऋषि गुरूंग व राहुल आदि मौजूद थे।