{"_id":"6213e050c5c78759921267a7","slug":"awareness-campain-driven-byo-flying-balloon-maharajganj-news-gkp427719260","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुब्बारा उड़ाकर मतदान के लिए किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुब्बारा उड़ाकर मतदान के लिए किया गया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुब्बारा उड़ाकर मतदान के लिए किया गया जागरूक
महराजगंज। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान गुब्बारा उड़ाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के जरिए अभिभावकों तक संकल्प पत्र भेजवाया गया।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अभिभावकों से मतदान करवाने के लिए बच्चों से संकल्प पत्र भरवाया जाए। विद्यालयों के जिम्मेदार यह कार्य अनिवार्य रूप से करवाएं। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप के नोडल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, रीतेश आदि मौजूद रहे।
-------
सभी तहसीलों में उड़ाए जाएंगे गुब्बारे
- जिला मुख्यालय के बाद अब जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारी हो चुकी है।