{"_id":"694461c6bf925cd972024149","slug":"awareness-campaign-on-sir-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1169276-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसआईआर को लेकर जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसआईआर को लेकर जागरूकता अभियान
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के नेहरू नगर वार्ड में एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी ने वार्डवासियों को एसआईआर की प्रक्रिया, महत्व और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन किया जा रहा है। पात्र नागरिक अपने नाम की जांच कर लें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराएं।
छूटे लोगों के फार्म भरवाने पर विशेष ध्यान दें
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित मिनी स्टेडियम में समाजवादी पार्टी के एसआईआर प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने सेक्टर प्रभारियों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के तहत बचे हुए लोगों का फार्म भरवाने पर चर्चा करना था। ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों के फार्म भरवाने पर विशेष ध्यान दें। हर पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करवाएं। इस दौरान राजेश यादव, विद्या सागर यादव, विंद्रेश कन्नौजिया, राम निवास यादव आदि मौजूद रहे।