{"_id":"57e6d5a14f1c1b3b5aa82b2c","slug":"awared-by-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
ध्रुवनरायन महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस दिवस मनाया गया। स्वयं सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। खाने से पहले शौच के बाद, साबुन से धोना हाथ आदि नारे लगाते हुए हरिहरपुर में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आशीष मिश्र ने उड़ी में आतंकी हमले में शहीदों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एनएसएस की नारायणी इकाई की स्वयं सेविकाओं से कहा कि एनएसएस अपने अंदर सेवा का भाव उत्पन्न करता है। हमारे व्यक्तित्व का विकास करता है। जिससे हमारे समाज और देश का विकास होता है।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ सूर्यभान मिश्र ने कहा एनएसएस का प्रथम उद्देश्य है कि हमें अपने अंदर हीन भावना न आने दें। जात-पात भेद मिटाकर अपनी सोच को ऊंचा रखें। डॉ छोटेलाल ने स्वच्छता के प्रति विस्तृत रूप से चर्चा की। प्राचार्य डॉ रजनीश शुक्ल ने उड़ी में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। इसकी अस्मिता के साथ अगर खिलवाड़ करेगा तो हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिंह, संतोष कुमार, अनिल चौबे, उपमा द्विवेदी, सतीश चंद्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे।