फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   awairnes for seminar

रन फार वोट व सास बहू सम्मेलन से मतदान जागरुकता की होगी पहल

Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
awairnes for seminar
रन फार वोट व सास-बहू सम्मेलन से मतदान जागरुकता की होगी पहल
विज्ञापन

11 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ तथा 18 फरवरी को ग्राम पंचायतों में सम्मेलन से जागरुकता लाने की हो रही पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से आयोजनों के क्रम में प्रशासन की ओर से रन फार वोट व सास बहू सम्मेलन का आयोजन होगा। 11 फरवरी को सक्सेना चौक से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक जहां दौड़ का आयोजन कर हर वर्ग के मतदाता को प्रेरित करने की पहल होगी, वहीं 18 फरवरी को जिले की सभी ग्राम पंचायतों मेें सास-बहू मतदाता सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत हर वर्ग के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी को उप क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में रन फार वोट प्रतियोगिता कराई जाएगी, इसके माध्यम से हर वर्ग के मतदाताओं को मतदान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं 18 फरवरी को जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की देखरेख में सास-बहू मतदाता सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिससे कि महिलाओं का भी अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके।
विज्ञापन

स्वीप के नोडल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता प्रतिशत को बढ़ाना है। सभी जिम्मेदार पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रन फार वोट में 100 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सक्सेना चौक से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक होने वाले रन फार वोट में कुल 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दिशा में सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed