{"_id":"647f862419d850781b0e1ae4","slug":"auto-and-car-collision-three-people-injured-maharajganj-news-c-7-1-196379-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑटो और कार में टक्कर, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑटो और कार में टक्कर, तीन लोग घायल
Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
निचलौल-चौक मार्ग पर मदनपुरा गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल-चौक मार्ग पर मंगलवार को मदनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो और कार में आमने-सामने से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, एक कार तेज रफ्तार में मदनपुरा से चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ऑटो से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार रवि (25) निवासी मदनपुरा, नर्वदेश्वर (30) निवासी बोदहना तथा रामेश्वर (60) निवासी रुदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।