फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to conduct teachers union elections without permission, canceled

Maharajganj News: अनुमति के बिना शिक्षक संघ का चुनाव कराने की कोशिश, निरस्त

Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Attempt to conduct teachers union elections without permission, canceled
महराजंगज। राजकीय शिक्षक संघ में बिना वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बृहस्पतिवार को आनन-फानन में चुनाव कराने की कोशिश की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के बिना अनुमति कराए जा रहे इस चुनाव की जानकारी जब कुछ शिक्षकों को हुई तो वे दुविधा में पड़ गए। आनन-फानन मेंं चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा। अब 15 दिसंबर तक नई तिथि जारी कर चुनाव कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ का चुनाव प्रति वर्ष कराया जाता है। इस वर्ष भी यह चुनाव कराया जाना है, ऐसे में बिना जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति प्राप्त किए ही बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। बिना अवकाश स्वीकृत कराए चुनाव कराने को देखते हुए कुछ शिक्षक परेशान हुए तो उन्होंने एक- दूसरे से संपर्क साधा तो मामले की वास्तविकता का पता चला। शिक्षकों ने बिना विभागीय अवकाश के प्रक्रिया में हिस्सा लेने में रूचि नहीं दिखाई तो मजबूरन चुनाव कराने में जल्दबाजी दिखाने वाले लोगों को पीछे हटना पड़ा। हालांकि चर्चा है कि कुछ लोगों ने खेमेबंदी के चक्कर में यह जल्दबाजी दिखाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed