फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt of self-immolation in Collectorate, police snatched petrol

Maharajganj News: कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने छीना पेट्रोल

Tue, 04 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt of self-immolation in Collectorate, police snatched petrol
महराजगंज। सोमवार की सुबह कलक्ट्रेट में 10.30 उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का एक युवक आत्मदाह करने के लिए बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने बोतल छीनकर पेट्रोल नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

उसने बिना बंटवारे के जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन गांव के फूलचंद्र सोमवार की सुबह 11 बजे जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वह झोले में पेट्रोल से भरा बोतल रखे थे। वह सीधे कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से पहुंच गए।
विज्ञापन

अंदर जाकर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से मिलना है। वहां किसी ने कह दिया कि अभी मुलाकात नहीं हो सकेगी। इतने में वे बाहर आकर जमीन पर बैठकर चिल्लाने लगे और झोले से पेट्रोल से भरा बोतल निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में पेट्रोल छीन लिया। पीड़ित फूलचंद्र ने बताया कि पुश्तैनी भूमि पर बिना बंटवारा विपक्षी निर्माण करा रहे हैं। शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
इससे परेशान होकर आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल लेकर आया था। कलक्ट्रेट चौकी पर पूछताछ के दौरान उसके पास मिले प्रपत्रों से पता चला कि उसके गांव में पैतृक भूमि पक्की सड़क के पास है। इसमें तीन और खातेदार हैं। जमीन का अभी बंटवारा नहीं हुआ है।

आरोप है कि एक हिस्सेदार निर्माण करा रहा है। सहायक चकबंदी अधिकारी मोहनापुर प्रथम को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विपक्षियों ने 24 जनवरी को पीटाई भी की थी। पीड़ित ने पुरंदरपुर पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षी छत लगवाने की व्यवस्था कर रहे हैं। कलक्ट्रेट चौकी से युवक को पुरंदरपुर पुलिस की अभिरक्षा में दो घंटे बाद सौंप दिया गया।
पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के अनुसार, युवक से तहरीर लेकर विपक्षियों का चालान कर दिया गया है। युवक को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed