फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   atanki nasir

एटीएस, पुलिस की संयुक्त रिमांड पर रहेगा हिजबुल आतंकी नसीर

Tue, 16 May 2017 11:49 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
atanki nasir
आंतकी नसीर अहमद - फोटो : अमर उजाला
 बीते शनिवार को सोनौली बॉर्डर से पकड़े गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नसीर अहमद को सीजेएम कोर्ट ने मंगलवार को 27 मई तक के लिए एटीएस व पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। इस दौरान साक्ष्य जुटाने के लिए एटीएस व नौतनवा सर्किल की पुलिस नसीर से पूछताछ करेगी। उसके बताए गए ठिकानों की पड़ताल कर जानकारियों की पुष्टि की जाएगी। न्यायालय से रिमांड मिलने पर एटीएस की टीम नसीर को लखनऊ ले गई। सूत्रों ने बताया कि एटीएस लखनऊ में उससे विभिन्न एंगल से पूछताछ कर आतंकी नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन

एटीएस के विवेचक शेषमणि उपाध्याय और नौतनवा सीओ ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में नसीर अहमद को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेने के लिए अर्जी दी। अभियोजन अधिकारी रघुवंश शुक्ला के पीसीआर की अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम राम किशोर की अदालत ने नसीर अहमद को एटीएस और पुलिस को रिमांड पर सौंपने की मंजूरी दे दी। पुलिस और एटीएस कड़ी सुरक्षा के बीच नसीर को साथ ले गए। बताया गया कि नसीर ने न्यायालय में सुनवाई के दौरान बेफिक्र अंदाज में कठघरे में खड़ा रहा। 
विज्ञापन


एटीएस-पुलिस संयुक्त रूप से करेंगी जांच 
महराजगंज। नसीर अहमद के मामले की जांच एटीएस व महराजगंज पुलिस संयुक्त रूप से करेगी। जांच, साक्ष्य संकलन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के लिए महराजगंज पुलिस को भी संयुक्त रूप से जांच में शामिल किया गया है। आतंकी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास होगा कि उसका गायब हुआ साथी कहां है। इसके अलावा पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ करेगी। मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में एटीएस के विवेचक शेषमणि उपाध्याय व मामले के विवेचक सीओ नौतनवा दोनों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में बुलेट प्रूफ जैकेट में लाया गया नसीर 

मंगलवार को न्यायालय में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नसीर अहमद को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया। सुरक्षा के लिहाज से नसीर को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाया गया। उसकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भी बुलेट प्रूफ जैकेट में थे। सुबह करीब 10 बजे  नसीर को लेकर कैदी वाहन कोर्ट पहुंचा। कोर्ट परिसर में पहुंचते ही पुलिस कर्मी वाहन को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद नसीर गाड़ी से बाहर निकला गया। गाड़ी से उतर कर नसीर ने आसपास लोगों पर नजर डाली। इतने में पुलिस उसे कोर्ट की ओर लेकर बढ़ चली। 

 कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। नसीर को कोर्ट लाए जाने से पहले इपुलिस ने न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग की।  रोड पर बेतरबीत ढंग से खडे़ वाहनों का पुलिस ने चालान किया। सीओ सदर एमपी सिंह सुरक्षा व्यावस्था की कमान संभाले रहे। उनके साथ कोतवाल और तमाम पुलिसकर्मी सर्तक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed