चौकीदारों ने प्रदर्शन कर मांगा अपना हक
संगठन के जिलाध्यक्ष बाले खान ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से आज तक किसी भी सरकार ने हम लोगों पर ध्यान नहीं दिया। चौकीदारों की आर्थिक हालत काफी खराब है। अपने अधिकारों को पाने के लिए धरना देना मजबूरी बन गई है। अंग्रेजी शासन से आज तक गांव और थाने पर चौकीदार कार्य को निष्ठा पूर्वक करते आ रहे हैं।
आज तक पेट भरने के
लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
सपा सरकार के पास अन्य विभाग
को देने के लिए रुपये हैं लेकिन
चौकीदारों के लिए खजाना खाली
है। संघ के अध्यक्ष ओरी यादव
ने कहा कि लखनऊ के विशाल धरना
प्रदर्शन 15 जून को
किया गया था। आधी रात में
चौकीदारों पर लखनऊ पुलिस ने
बेरहमी से लाठी चार्ज किया।
जिसमें जिले की महिला चौकीदार गंभीर घायल हो गई थीं। जिला संयोजक नाथू गुप्त ने कहा कि संगठन को प्रदेशस्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। नाथू गुप्ता, ब्रह्मानन्द यादव, नरायन यादव, शिव कुमार कन्नौजिया, जमाल, सुराज, झकरी शामिल रहे।