फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ASHA workers will benifited to prize

अधिक टीका लगवाने में सहयोग करने पर आशा को मिलेगा पुरस्कार

Sat, 27 Nov 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers will benifited to  prize
अधिक लोगों को टीका लगवाने वाली आशा कार्यकर्ताओें को मिलेगा इनाम
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के पुरजोर कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नया प्रयोग शुरू हुआ है। अब टीका लगवाने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करने की व्यवस्था बनाई है। आशा कार्यकर्ताओं को इस प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया है। 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रतिस्पर्धा चलेगी। इसमें शामिल होने वाली आशा कार्यकर्ताओं को अधिक अधिक लोगों को टीका लगवाना है। इसके एवज में उनको नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। जिले एवं ब्लॉक पर लक्ष्य अलग-अलग निर्धारित है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ ने प्रथम डोज कोरोनारोधी टीकाकरण प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने स्वयं के मद से 30 हजार रुपये देने को कहा। इस धनराशि को बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं में वितरण की जाएगी। प्रतिस्पर्धा के लिए नियम एवं शर्तों को बनाया गया है। उस दायरे में काम करने वालीं आशा कार्यकर्ताओं को ही पुरस्कार मिल सकेगा।
विज्ञापन

यह प्रतिस्पर्धा 26 नवंबर से शुरू होगी और यह 10 दिसंबर चलेगी। इस बीच जिले की आशा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक से लोगों को टीका लगवाना है। ब्लॉक स्तर पर प्रथम डोज का टीका 50 से अधिक लोगों को लगवाने पर ही प्रतिस्पर्धा में आशा को पात्र माना जाएगा। प्रतिस्पर्धा के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्य का अवलोकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर होंगे तीन पुरस्कार
ब्लॉक स्तर पर तीन पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम स्थान पर 1000 रुपये, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर 500-500 रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर दो पुरस्कार 3000-3000 रुपये के होंगे। ये पुरस्कार लाटरी पद्धति से दिए जाएंगे। जिला स्तर की प्रतियोगिता में केवल वही आशा पात्र होंगी जो 100 डोज से अधिक लगवाएंगी। उल्लेखनीय है कि जिले में 2666 आशा कार्यकर्ता, 450 एएनएम एवं 12 ब्लॉक हैं।
अबतक 19.15 लाख लोगों को लगाया गया टीका
गत 16 जनवरी 2021 से कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू किया गया है। 26 नवंबर तक दिन के करीब 12 बजे तक कुल 19.15 लाख लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। इनमें प्रथम डोज टीकाकरण करने वाले 13.53 लाख लाभार्थी तथा दोनों डोज टीका लगवाने वाले 5.62 लाख लाभार्थी शामिल हैं।
क्या आपने टीके का दोनों डोज लगा लिया?
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। विभाग ने इसे जन आंदोलन के रूप में लिया है। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानो में कार्यरत कर्मियों द्वारा अपने आप पास के लोगों से यह पूछ जाएगा की क्या आपने प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका लगवा लिया है। यदि नहीं लगाया तो तुरंत टीका लगवा लें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पूरे मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया गया है।

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए यह प्रयास किया गया है। इससे लक्ष्य जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। आशा कार्यकर्ता पात्रता शर्तों को पूरा करेंगी तो उन्हें पुरस्कार के साथ ही प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
-डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed