फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   asha workar found smart phone

आशा कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्ट फोन, कार्य होगा आसान

Fri, 31 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
asha workar found smart phone
आशा कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्ट फोन, कार्य होगा आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी ब्लॉकों में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया, जिससे उनका कार्य आसान होगा। वहीं विभागीय सूचनाओं को अपडेट करने में आसानी होगी। 50-50 स्मार्ट फोन सभी ब्लॉको में आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया।
सदर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने स्मार्ट फोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह आदि मौजूद थे। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने ब्लॉक सभागार में आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्ट फोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में आशा कार्यकर्ता की बड़ी भूमिका है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि शासन द्वारा कार्यों को बेहतर व पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। विवेका पांडेय ने कहा आशा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण कोरोना से लड़ाई में काफी मदद मिली। संचालन रामसरन गुप्ता ने किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ उमेश चंद्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी सिंह, एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव ,केशव शुक्ला, बबिता शर्मा, डब्बू सिंह, राजेश यादव और विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य परतावल में मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने 50 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किया। बीसीपीएम अमित कुमार गोंड, डिप्टीसीएमओ डॉ. आईए अंसारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौरसिया, डॉ. महेंद्र विक्रम प्रताप सिंह, डॉ. शशिभूषण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed