फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three Chinese citizens wandering in Sonouli arrested

सोनौली में घूमते चीन के तीन नागरिक हिरासत में, दिल्ली में चीनी दूतावास को सौपे जाएंगे

Fri, 14 Aug 2020 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
Three Chinese citizens wandering in Sonouli arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारत-नेपाल सीमा सोनौली में घूम रहे चीन के तीन नागरिकों को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ये नेपाल के रास्ते अपने वतन जाने के लिए दिल्ली से सोनौली पहुंचे थे। तीनों नागरिक चौबीस घंटे से सरहद पर दिखाई दे रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने पकड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोनौली में संदिग्ध रूप से घूम रहे चीन के तीन नागरिकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि ये बुधवार को नेपाल जाने के लिए दिल्ली से सोनौली पहुंचे। जांच में इनके पास भारत में रहने के लिए वीजा पासपोर्ट वैध मिला। संदेह होने पर सरहद की खुफिया एजेंसियों की टीम ने भी कड़ी से पूछताछ की।
विज्ञापन


कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि चीन के तीन नागरिक सोनौली पहुंचे थे। यह नेपाल के रास्ते चीन जाना चाहते थे। भारतीय आब्रजन विभाग ने नेपाल जाने की अनुमति दी, लेकिन नेपाल आब्रजन ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। फिर उन्होंने वापस आकर अपना डिपार्चर कैंसिल करा दिया। तीनों ने कोल्हुई के एक होटल में रात गुजारी और फिर बृहस्पतिवार को सोनौली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी रोड पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए उन्हें पकड़ गया। तीनों के पास वीजा पासपोर्ट वैध है। उनका कहना है कि दिल्ली जाने के लिए पैसे नहीं हैं, जिसकी सूचना दिल्ली स्थित चीनी दूतावास को दी गई है। तीनों नागरिकों को चीनी दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed