{"_id":"64a1cf683b461761be0764c1","slug":"arogya-mela-formalities-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1125-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आरोग्य मेले की औपचारिकता पूरी कर चले गए कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आरोग्य मेले की औपचारिकता पूरी कर चले गए कर्मी
Mon, 03 Jul 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामदेउरवां में आयोजित आरोग्य मेले में इलाज करते डाँ. सुनील शर्मा,
खराब मौसम में कम पहुंचे मरीज, हरपुर तिवारी पीएचसी दोपहर तक बंद रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। अधिकारियों की अनदेखी से मेले में मरीजों की संख्या भी घटने लगी है। रविवार को परतावल ब्लाॅक के पीएचसी श्यामदेउरवां, मंगलपुर, हरपुर तिवारी में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या बेहद कम रही। हरपुर तिवारी का अस्पताल 1:34 बजे ही बंद हो गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर में 12:40 बजे स्वास्थ्य मेले में 16 मरीज पहुंचे थे।आयुष चिकित्सक रामनिवास प्रजापति व फार्मासिस्ट रामदरश शर्मा ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे। स्टाफ नर्स अनु सिंह भी मौजूद थीं। पूछने पर बताया कि डाॅ. पवन सिंह की इमरजेंसी ड्यूटी सीएचसी परतावल में लगी है। सुमेरगढ़ निवासी दुर्गावती, सुभावती, तिजा, संजीरा, अंशिका, चंद्रिका, मंगलपुर निवासी शीला, हिमांशु, बालकेशा का इलाज किया गया था। अधिकतर मरीजों को फोड़ा फूंसी, जोड़ों में दर्द तथा पेट की समस्या थी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवां में 11:50 बजे डाॅ. सुनील शर्मा करनौती से आए मरीज मोनू निषाद का इलाज करते मिले। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राकेश कुमार आरोग्य मेला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार व लैब असिस्टेंट सुशील यादव बेलवा से आए मरीज इन्द्रजीत का शुगर व हेमोग्लोबिन की जांच कर रहे थे। डाॅ. सुनील शर्मा ने बताया कि कुल पांच मरीज आए थे।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर तिवारी में 1:34 बजे तक मुख्य दरवाजे पर ताला बंद था। फार्मासिस्ट अतुलेंद्र द्विवेदी को फोन कर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि 15 मिनट पहले ही सब लोग चले गए। डाॅ. पंकज कुमार से फोन कर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से मरीज नहीं आ रहे थे, इसलिए अस्पताल बंद कर दिया गया। 1:34 बजे तक 21 मरीज आए थे। अधिकतर मरीज खांसी, बुखार, खुजली के थे।