फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela... Eye drops are not calcium tablets

Maharajganj News: आरोग्य मेला... आंख का ड्राप तो कहीं कैल्शियम की गोली नहीं

Sun, 23 Jun 2024 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Jun 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela... Eye drops are not calcium tablets
फरेंदा।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। दवा भी पर्याप्त नहीं हैं। कहीं आंख का ड्राप नहीं है तो कहीं कैल्शियम की गोली नहीं मिली। मेले में लोगों की भीड़ कम रही। गर्मी के कारण ज्यादातर मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट के भरोसे मरीजों का उपचार हो रहा है। वहीं स्टाफ नर्स के न आने से मरीजों में नाराजगी भी देखने को मिली। अस्पताल में कुछ दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर : समय 11:58 बजे
अस्पताल पर तैनात चिकित्सक मुकेश गुप्ता नहीं मिले। उनकी कुर्सी भी खाली पड़ी थी। पूछने पर पता चला कि सुबह 10 बजे आए थे कुछ मरीजों को देखकर बनकटी सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी के लिए चले गए। उनकी जगह पर फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी मरीज देख रहे थे। वार्ड ब्वाय ओपी शुक्ला दवा दे रहे थे। स्टाफ नर्स अनिता व पुष्पा कक्ष में बैठकर टीकाकरण कर रही थीं। 83 वर्षीय रज्जाक कान दर्द से कराहते हुए अस्पताल पहुंचे थे, बताया कि कई दिनों से कान में दर्द है, बुखार से पीड़ित हूं। अस्पताल से दवा मिली थी जो धीरे-धीरे काम कर रही है। 80 वर्षीय मुन्नी देवी ने बताया कि पेट में दर्द और दस्त भी है। दवा लेने जा रही हूं। राधिका 10 वर्ष को उनकी मां लेकर अस्पताल पर पहुंची तो बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। दवा मिली है। कुल 13 मरीज ही अस्पताल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा : समय 12:35 बजे
आरोग्य मेले के लिए डाॅक्टर की तैनाती तो है लेकिन वह अस्पताल पर नहीं आते है। कक्ष में उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी। फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। काफी देर इंतजार के बाद सुरेंद्र इलाज के लिए पहुंचे थे, उनको बदन दर्द व बुखार की दिक्कत थी। जांच के बाद उनको दवा दी गई। स्टाफ नर्स प्रियंका व एएनएम माया व एलटी अखिलेश कुमार अस्पताल पर मौजूद रहे। थोड़ी देर में कोहरपुरवा निवासी संतलाल 70 वर्ष लाठी के सहारे पहुंचे, जिनको गठिया की समस्या रही। उनका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। लीलाछापर की 60 वर्षीय खरपाती देवी भी गठिया की समस्या लेकर पहुंची थी। अस्पताल पर पूछने पर पता चला कि आंख का ड्राप व कैल्सियम की दवा नहीं है, जिसकी डिमांड की गई है। कुल सात मरीज पहुंचे थे।


न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुलमनहां : समय 1.00 बजे
अस्पताल पर तैनात डॉ. एमए खान मरीजों का इलाज कर रहे थे। फार्मासिस्ट अनिल गुप्ता पर्ची व दवा दे रहे थे। स्टाफ नर्स सुमन जोसफ अनुपस्थित रहीं। कुल 24 मरीज अस्पताल पर पहुंचे थे। टिकौली निवासी अंजली 10 वर्ष को बुखार आ रहा था। पिछले रविवार को भी दवा लेने के लिए पहुंची थी। स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो रहा है। भानमती 75 वर्ष गठिया रोग से परेशान होकर इलाज के लिए पहुंची थीं। बताया कि हर रविवार को इलाज के लिए पहुंचती हूं। अस्पताल से दवा मिलती है, जिससे कुछ सुधार हो रहा है पूरा ठीक नहीं है। चौरी निवासी दशरथ 70 को दमा की दिक्कत रही। उनको जांच कराने की सलाह दी गई। स्टाफ नर्स के अस्पताल न आने से मरीजों में नाराजगी रही। कुल 24 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे।

आरोग्य मेले में पर्याप्त दवांए हैं। सभी डॉक्टरों को मेले में समय से उपस्थित रहने का निर्देश है। अगर कहीं लापरवाही हुई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed