फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Army recruitment information given to NCC cadets

एनसीसी कैडेट्स को दी सेना भर्ती की जानकारी

Sat, 08 Jun 2019 12:38 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment information given to NCC cadets
एनसीसी कैडेट्स को दी सेना भर्ती की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण सातवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती होने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कैडेट्स को लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप तैयारी करने की नसीहत भी दी गई। कहा गया कि लक्ष्य निर्धारित कर काम करने से सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन


कर्नल कुलश्रेष्ठ ने एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती होने के लिए की जाने वाली तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने सेना में जाने के लिए आवेदन करने, तैयारी व परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। मेजर अखिलेशवर राव ने कहा कि विभिन्न जिले के 14 स्कूलों के 400 एनसीसी कैडेट्स शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन में रहने की सीख दी। साथ ही सैन्य वातावरण में रहने के अलावा फायरिंग आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सेना में भर्ती के लिए सबसे पहले एनसीसी कैडेट्स अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। लक्ष्य के निर्धारण से सफलता जरूर मिलेगी। एनसीसी शिविर में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के चीफ नागेंद्र श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed