फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Archery Competition: MRD Farenda first in senior girls category

तीरंदाजी प्रतियोगिता : सीनियर बालिका वर्ग में एमआरडी फरेंदा प्रथम

Wed, 06 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Archery Competition: MRD Farenda first in senior girls category
जनता इंटर कालेज पुरंदरपुर में तीरंदाजी में प्रदर्शन करता छात्र
फरेंदा। जनता इंटर कॉलेज पुरंदरपुर में मंगलवार को 69वीं जनपद स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य फरेंदा लाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में जनता इंटर काॅलेज के राज जायसवाल प्रथम, आशीष द्वितीय व शिवम तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में मोती राम द्विवेदी जनता इंटर काॅलेज फरेंदा के आशीष जायसवाल प्रथम, अंश शुक्ला द्वितीय व आयुष गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर काॅलेज पुरंदरपुर अनोज प्रथम, एमआरडी के विनय चौरसिया द्वितीय व विशाल पुरंदरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में एमआरडी फरेंदा की निरमा साहनी प्रथम, परी जनता इंटर कॉलेज पुरंदरपुर द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में मीना भारती प्रथम, जूली द्वितीय व नेहा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में एमआरडी फरेंदा की श्रेया भारती प्रथम, रिमझिम द्वितीय व वेदना तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य लालसिंह ने कहा कि तीरंदाजी प्राचीन खेल है, जिससे छात्रों के प्रतिभा का विकास होता है। इस दौरान प्रकाश यादव, गणेश कुमार गौरव, राहुल पासवान, अभिषेक बाजपेयी, आनंद कुमार सिंह, वीरेंद्र वर्मा, क्रांति यादव, मनोज, दुर्गा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed