फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arbitrariness of school vehicles will be controlled

Maharajganj News: स्कूल वाहनों की मनमानी पर कसेगी लगाम

Sun, 15 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 15 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of school vehicles will be controlled
महराजगंज। जनपद में 932 स्कूल वाहनों का पंजीकरण है, लेकिन 500 स्कूली वाहन ऐसे हैं जो विभागीय निर्देश गैरजरूरी समझते हैं। आने वाले दिनों में कोहरे की चादर घनी होती जाएगी। ऐसे में अनफिट वाहन दुर्घटना के कारण भी बन सकते हैं। विभाग इनकी मनमानी पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर अभियान चलाने जा रहा। स्कूली वाहन अगर मानक अनुरूप नहीं मिले तो वाहन तो सीज किया ही जाएगा संबंधित स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी स्कूली वाहनों में मौसम के दृष्टिगत पीली लाइट, फाग लाइट, इंडीकेटर और रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश यातायात माह में दिए गए, लेकिन दिसंबर में 15 दिन बीत गया और 500 स्कूली वाहनों में उक्त इंतजाम पूरे नहीं हुए। अब विभाग जांच अभियान के जरिए इनका न सिर्फ संचालन बंद कराएगा बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित स्कूलों को नोटिस भी जारी कराएगा, जिससे स्कूल प्रबंधक और प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी भी तय हो सके। संवादै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed