फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   appealed to the Indian ambassador

Maharajganj News: भारतीय कार छुड़वाने के लिए भारतीय राजदूत से लगाई गुहार

Mon, 08 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
appealed to the Indian ambassador
भारतीय पर्यटक बिना कस्टम का कागजात बनवाए जा रहे थे काठमांडो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। मध्य प्रदेश नंबर प्लेट की एक कार को नेपाल पुलिस ने पकड़ कर रूपनदेही जिले के बेलेहिया कस्टम कार्यालय में खड़ी करा दी है। नेपाल पुलिस की तहरीर पर कार को सीज करने की प्रक्रिया चल रही है। कार पर सवार भारतीय पर्यटकों ने काठमांडो स्थित भारतीय छुड़वाने की गुहार लगाई है।
मध्यप्रदेश दामोह जिले के चार यात्री मुकुल चौबे, भानु प्रताप सिंह, कैलाश राय और महेश पुराणि अयोध्या की यात्रा के बाद सोनौली सीमा से 26 अप्रैल को नेपाल गए थे। उन्होंने बताया कि सीमा पर जाम के कारण कोई उनसे कस्टम कागजात बनवाने के लिए नहीं कहा तो वह काठमांडो के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

रास्ते में रामडी थाना की पुलिस ने बिना कस्टम के कागजात के बेलेहिया कस्टम को गाड़ी को सीज करने के लिए भेज दिया। चालक राम सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय पर्यटक मुकुल चौबे ने बताया उनके पास गाड़ी के सभी कागजात हैं। उसके बाद भी नेपाल प्रशासन गाड़ी नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
भारतीय गाड़ी के लिए क्या है नियम
नेपाल में नियम है कि बिना कस्टम कागजात के कोई भारतीय गाड़ी मिलने पर सीज कर दिया जाए। छह वर्ष पहले नेपाल में कस्टम के नियम में बदलाव हुआ था। क्योंकि उस वर्ष ग्वालियर के एक कार मालिक ने गाड़ी सीज होने पर आत्महत्या कर लिया था। मामला तूल पकड़ने पर नेपाल सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी। इसके बाद नियम में बदलाव हुआ। नए नियम के अनुसार कोई वाहन चालक बिना कस्टम कागजात के नेपाल प्रवेश करता है और पकड़े जाने के बाद 14 दिन के अंदर जिस सीमा से वैध रास्ते से प्रवेश किया है, वहां की सीसीटीवी फुटेज या नेपाल पुलिस की इंट्री के कागजात के साथ गाड़ी के सभी कागजात दिखाने के बाद जुर्माना लेकर छोड़ने का प्रावधान है। यदि गाड़ी लावारिस हालात में मिलती है तो सीज करने का भी नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed