फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aparajita progarm.

स्वस्थ और प्रसन्न रहने में योग मददगार

Thu, 29 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
aparajita progarm.
रामरतन महाविद्यालय रामपुर मंसूरगंज में अपराजिता के तहत सेहत की पाठशाला में मंचासीन अतिथि - फोटो : MAHARAJGANJ
नियमित योगाभ्यास से शरीर रहेगा स्वस्थ
विज्ञापन

महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रामरतन महाविद्यालय रामपुर, मंसूरगंज में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। कहा कि योग की मदद से सेहतमंद रहा जा सकता है। उन्होंने साफ-सफाई, संयमित दिनचर्या और खानपान पर भी जोर दिया।
मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति हमेशा खुश रहता है। सेहतमंद रहने के लिए योग जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। छात्राओं से कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर परिवार के सदस्यों को बताएं और जरूरी हो तो डॉक्टर की सलाह लें। डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि सेहत ठीक नहीं रहने पर पढ़ाई नहीं हो सकती। सरकार की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करती है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शकुंतला कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर घबराएं नहीं। महिला चिकित्सक से मिलकर समुचित इलाज कराएं। साफ-सफाई के लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। महाविद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरीमा की रक्षा की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्य नियंता दिनेश कुमार यादव, संजय कुमार, मनोज वर्मा, सुनील वर्मा, शत्रुघन, राजेश, महेंद्र, सूरज, संतोष, प्रदीप, विवेक, वीनू सिंह, श्वेता, सपना, किरन, ब्यूटी, वसुधा त्रिपाठी, भूपेंद्र, साधना, भवानी शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
स्वस्थ्य रहने की जानकारी मिली
- बीए की छात्रा ज्योति शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में सेहतमंद रहने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में मिली जानकारी भविष्य में काम आएगी।
---------------
सुझावों पर अमल करूंगी
बीए की छात्रा नेहा ने कहा कि विशेषज्ञों से मिली जानकारी से स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। सुझावों पर अमल करूंगी।
----------------
साफ-सफाई जरूरी
बीएससी की छात्रा गुड़िया यादव ने कहा कि गोष्ठी में स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सेहत के प्रति सचेत रहूंगी
- बीए की छात्रा कंचन ने कहा कि चिकित्सकों ने कार्यक्रम में अहम जानकारी दी। जानकारी के अभाव में कई तरह की परेशानियां होती हैं। अब स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed