{"_id":"5d769d288ebc3e0147578dd5","slug":"aparajita-maharajganj-news-gkp32095941","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार
विज्ञापन
अपराजिता मुहिम के तहत सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को ठूठीबारी के सेक्रेड हार्ट स्कूल में नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार है। बेटियों और महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली है, लेकिन अभी और बदलाव की जरूरत है। घर में बेटियों को सम्मान मिलेगा तभी समाज में उनकी स्थिति बदलेगी। इस बदलाव में सामाजिक संगठनों को अहम भूमिका निभानी होगी। लोगों को जागरूक करना होगा।
त्रिपाठी ने छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। कहा कि अपनी बात कहने में संकोच न करें। जरूरत पर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से बेटियों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ उठाने की जरूरत है। महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं।
जिला समन्वयक संजा देवी ने छात्राओं को घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। कहा कि वे अन्याय न सहें। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। जरूरत पड़ने पर 1090 पर कॉल कर सूचना दें। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले नुकसानों की भी जानकारी दी। डायल 181 की काउंसलर सुनीता ने बेटियों की सुरक्षा के तरीके बताए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रबंधक बीके तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पार्थो सारथी, सीमा पांडेय, ब्यूटी दास, आलीम खान, संजय चतुर्वेदी, रामनयन यादव, दिलीप तिवारी, रजनीत पांडेय, उजाला, सावित्री, रूपा, नीतू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
--------------
आगे बढ़ रही हैं बेटियां
- कक्षा नौ की छात्रा कुलसुम जहां ने कहा कि आज बेटियां सशक्त बन रही हैं और प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं।
------
अधिकारों की जानकारी मिली
- छात्रा मुस्कान मद्धेशिया ने कहा कि कार्यक्रम में बेटियों को अधिकारों की जानकारी दी गई। अपराजिता कार्यक्रम से बेटियों के प्रति समाज की सोच में बदलाव आ रहा है।
---------------
बेटियों का बढे़गा हौसला
- अनुष्का जायसवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बेटियों का हौसला बढ़ेगा। वे अपने फैसले खुद लेंगी और आगे बढ़ेंगी।
----------------
समाज की सोच में बदलाव जरूरी
- छात्रा राजलक्ष्मी कसौधन ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए समाज की सोच में बदलाव जरूरी है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे अपना लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।