फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aparajita.

संतुलित खानपान और 30 मिनट व्यायाम रखेगा निरोग

Tue, 23 Jul 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
aparajita.
राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : MAHARAJGANJ
संतुलित खानपान और 30 मिनट का व्यायाम रखेगा निरोग
विज्ञापन

-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। बताया गया कि संतुलित खानपान और 30 मिनट के व्यायाम से निरोग रहा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। कहा कि भोजन में अधिक तेल व मसाले के उपयोग की वजह से लीवर की समस्या पैदा होती है। उन्होंने सेहतमंद रहने के लिए योग और व्यायाम का सहारा लेने का सुझाव दिया। छात्राओं से कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से घबराएं नहीं। चिकित्सक से परामर्श लें और उनसे समस्या का कारण समझें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर सामान्य प्रक्रिया को समस्या समझ बैठती हैं। यह जानकारी के अभाव में होता है। प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने कहा किसंतुलित भोजन से निरोग रहा जा सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा तभी पढ़ाई में मन लगेगा। डॉ. पुनिता शर्मा ने साफ-सफाई का महत्व समझाया। साथ ही किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव की जानकारी दी। परामर्शदाता अनीता देवी ने कहा कि किशोरियों को जब भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो वे सीधे अस्पताल पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. अनुराग, हरीप्रकाश चौहान, संदीप चौधरी अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
मिली अहम जानकारी
- छात्रा शिवांगी ने कहा कि कार्यक्रम में अहम जानकारी मिली। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए।
----
औरों को करूंगी जागरूक
- छात्रा तैयबा ने कहा कि घर के साथ ही आसपास की महिलाओं को जागरूक करूंगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
----
स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी जानकारी मिली
- छात्रा रुक्सार ने कहा कि अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी जानकारी मिली।
-------------
खानपान का रखूंगी ध्यान
- छात्रा शबीना ने कहा कि अब खानपान का खास ख्याल रखूंगी। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed