फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   answer six questions and get DL

छह प्रश्नों के उत्तर दो, डीएल लो

Thu, 07 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 07 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
answer six questions and get DL
निरीक्षण करते उपपरिवहन आयुक्त डीके त्रिपाठी और आरटीओ। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एआरटीओ कार्यालय का बुधवार को उप परिवहन आयुक्त देवेंद्र कुमार त्रिपाठी और आरटीओ डाक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उप परिवहन आयुक्त देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूरे जोन में कंपनी के कुछ मालिक, डीलर व एजेंसी वाले रजिस्ट्रेशन टैक्स चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसको रोकने के लिए परिवहन कार्यालय के अधिकारियों को समय समय पर चेक करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इन लोगों को गाड़ियों के मूल्य पर टैक्स वसूलने को कहा गया है। माल, सामान या गाड़ी क्रय-विक्रय में प्रयुक्त होने वाले फार्म-19 का ब्योरा रखने की हिदायत दी गई है। जिले के कंपनी मालिकों, डीलर व एजेंसियों को सात दिन के अंदर अपना डिटेल विभाग को देना होगा, जिससे कर चोरी को रोका जा सके। ऐसा न करने वाले कंपनी मालिकों, डीलर व एजेंसियों की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर व्यावसायिक प्रमाण निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसी गड़बड़ी पर छह माह की सजा भी हो सकती है।                
विज्ञापन


आरटीओ डाक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एआरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए उनका कंप्यूटर टेस्ट करवाया जाएगा। दस प्रश्नों के उत्तर कंप्यूटर के जरिए देने होंगे। छह उत्तर सही होने पर उनको पास लिया जाएगा और उनका ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल बन जाएगा। जो आवेदक छह प्रश्नों के सही उत्तर नहीं दे पाएंगे उनको सात दिन उसके बाद पंद्रह दिन बाद दोबारा टेस्ट देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मात्र तीस रुपये से 60 रुपये तक की फीस लगेगी। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने बताया की अधिकारियों ने वरिष्ठ लिपिक कार्यालय, स्टोर रूम व कंप्यूटर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान एएम हुदा, राजेंद्र गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed