फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anshika tops the speech competition.

Maharajganj News: भाषण प्रतियोगिता में अंशिका अव्वल

Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anshika tops the speech competition.
फोटो परिचय : कार्यक्रम में मौजूद जिला युवा अधिकारी, कॉलेज के प्राचार्य और विद्यार्थी।
विज्ञापन

- पंडित दीनदयाल जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

निचलौल। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सरस्वती देवी पीजी कॉलेज निचलौल में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अंशिका शुक्ला ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पं. दीनदयाल के विचारों, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी माई भारत प्रखर शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों तथा राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की। साथ ही युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बताया कि इसमें 30 सितंबर तक प्रतिभाग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के साथ संचार और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed