{"_id":"5c8fe745bdec22141231ed86","slug":"annual-examination-begins-in-council-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू
Tue, 19 Mar 2019 12:15 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। जिले में कक्षा 2 से 5 तक की परीक्षा के लिए 1,39,632 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा के लिए 47,684 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से परीक्षा शुरू हो गई। कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा हुई है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सदर ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को सदर ब्लॉक के कुल 56 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा के लिए कुल 4,906 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 4,175 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 120 प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की हिंदी मौखिक, कक्षा तीन के विद्यार्थियों की अंग्रेजी, कक्षा चार व पांच में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 14,579 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11,873 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।