फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anjali wants to help people by becoming a doctor

डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं अंजलि

Fri, 03 May 2019 01:54 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 03 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Anjali wants to help people by becoming a doctor
डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं अंजलि - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि चौधरी डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं। बगैर ट्यूशन के कड़ी मेहनत व लगन के बलबूते सफलता हासिल करने पर उन्होंने सफलता का श्रेय माता -पिता व गुरुजनों को दिया है। 
विज्ञापन


एमपी पब्लिक स्कूल के 12वीं की छात्रा अंजलि चौधरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। क्षेत्र के मुड़िला निवासी अंजलि के पिता किसान व माता गृहिणी हैं। तीन बहन व एक भाई के बीच वह परिवार की लाडली है। विज्ञान विषय में अपनी विशेष रुचि रखने वाली अंजलि डॉक्टर बनना चाहती हैं। परीक्षा परिणाम आने पर जब पता चला कि जिले में दूसरा स्थान है तो पूरे परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। माता -पिता ने मिठाई खिलाकर मेधावी बेटी को आशीर्वाद दिया। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली अंजलि ने सीमित संसाधनों के बीच सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी सफलता पर प्रबंधक संतोष पांडेय, प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी, प्रवीन कुमार,राकेश मणि आदि लोगों ने बधाई आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed