{"_id":"578a6f104f1c1bb17b13e909","slug":"angry-school-children-took-to-the-road-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से नाराज स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से नाराज स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो/ महराजगंज
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
नगर में बेहिसाब बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसी नेता सहित उनके सर्मथकों का धरना बिजली आफिस के सामने शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। वहीं बिजली कटौती के विरोध में और धरने के सर्मथन में स्कूली बच्चों ने जुलूस निकाला। बच्चों ने अघोषित कटौती बंद करने की मांग की।
स्कूली बच्चे गांधी चौक पर जुलूस की शक्ल में जुटे। यहां से सरस्वती शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज व गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल के बच्चों का जुलूस बिजली कटौती बंद करो आदि नारे लगाते अस्पताल चौराहा, जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, जनता चौक होते हुये बिजली आफिस के सामने धरना स्थल पर पहुंचा और आंदोलन को सर्मथन देने की बात कही। वहीं धरने पर बैठे युवा नेता अभिषेक जोशी ने कहा कि बिजली के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता, पीछे नहीं हटेंगे।