{"_id":"5c6daa47bdec224c8b1b0468","slug":"anger-against-pakistan-increasing-in-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों में बढ़ता जा रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों में बढ़ता जा रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा
Thu, 21 Feb 2019 12:58 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
लोगों में बढ़ता जा रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शहर से गांव तक लोग आतंकवाद का पुतला जलाकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगा रहे हैं। बुधवार को भी लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाकर आतंकवाद का पुतला जलाया। शिकारपुर में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कुछ जगहों पर कैंडल जलाकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे चौराहे का भ्रमण किया। इस बीच कुछ देर के लिए गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर आवागमन रुका रहा। इस दौरान विजय मिश्रा, विनोद प्रजापति, रामनेवारे गुप्ता, नेवास वर्मा, महेंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे। पुरैना-घुघली प्रतिनिधि के अनुसार मदरसे के छात्रों ने घुघली में रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर आतंकवाद का पुतला फूंका। कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। संतोष, कमलेश, शिवम, कामेश्वर आदि मौजूद रहे। कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा बुजुर्ग स्थित आदर्श शंकर शिशु विद्यालय के छात्रों ने जुलूस निकाल कर पुलवामा के शहीदों को नमन किया। जुलूस गोपाल नगर, श्रीरामजानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर, मिस्कारी टोला में भ्रमण कर विद्यालय पहुंचा। इस दौरान बच्चों ने मानव श्रृंखला बना कर सीआरपीएफ लिखा। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, लक्ष्मी देवी, शिल्पी आदि मौजूद रहे। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय मदरसे के छात्रों ने आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मदरसे के प्रबंधक सैयद शब्बीर अली, प्रधानाचार्य मौलाना जियाउद्दीन भी मौजूद रहे। सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बलुई-धुस के लोगों नेे बाइक जुलूस निकाला। सिंदुरिया चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। जुलूस बलुअही धुस से होकर चिउटहा, सिंदुरिया और रजवल होते हुए पुन: बलुअही धुस पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कृष्ण मुरारी, त्रिपुरारी दुबे, अखिलेश, हीरालाल, नन्हे तिवारी, सुचित पाठक, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सेंट मदर टेरेसा एकेडमी के बच्चों ने रैली निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। गांव ढेसो में श्री कालिका तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भी रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।परतावल प्रतिनिधि के अनुसार श्री विष्णु भगवान सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रद्युम्न नारायण पांडेय, एस के श्रीवास्तव, वशिष्ठ सिंह आदि मौजूद रहे। लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार वनटांगिया खुर्रमपुर नर्सरी के युवाओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पिंटू, शिवशंकर, दिलीप, अनिल, भगवानदास, जयहिंद, मनोज, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।