{"_id":"57e95dce4f1c1b906c575042","slug":"anganwadi-workers-reached-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सोमवार को 25 वें दिन जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर कलमबंद हड़ताल दो बजे तक जारी रखा। उसके बाद 27 सितंबर को लखनऊ में होने वाले धरने में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं।
जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि 25 दिनों से कलमबंद हड़ताल व धरना होने के बावजूद सरकार की ध्यान आंगनबाड़ी, सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारियों के तरफ नहीं गया। जिससे विवश होकर लखनऊ के विधान सभा पर धरना देने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने आंगनबाड़ियों से अनुरोध किया है कि अपना धैर्य मत खोए। सरकारी कार्य तब तक न करे जब तक सरकार मांगों को नहीं मान लेती है। आंदोलन को और तेज करने के लिए सभी लोग एकजुटता बनाए रखे। जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी, सहायिकाएं व मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी पूरे मनोयोग से लखनऊ पहुंच कर धरने को सफल बनाए। यह लड़ाई अब आर-पार की होगी। यह तभी संभव है जब सभी लोग साथ देंगे।
इस दौरान छाया भारती, संजू,, माधुरी, माधवी, संगीता, ममता, राधिका, ज्ञानमती, रुक्मिणी, सरोज जायसवाल, रेनू संगीता सिंह, सुनीता पटेल के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।