{"_id":"57daef9f4f1c1b0d47d47a7c","slug":"anganwadi-to-withdraw-the-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मांगों को पूरा कराने के जिद पर अड़ी आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को 15 वें दिन भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया। धरने में शामिल आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को विस्तार देने की चेतावनी भी दी।
जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी संघ का अनिश्चितकालीन धरना दो सितंबर से शांतिपूर्वक चल रहा है। अपनी जायज मांगों के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन 12 सितंबर को संगठन के करीब 280 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अमिरून निशा ने कहा कि दस सितंबर को एसडीएम सदर को एलआईयू के माध्यम से जुलूस निकालने की सूचना दी गयी थी। उसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिससे आंगनबाड़ी कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन को विस्तार दिया जाएगा। इस दौरान छाया भारती, सत्येन्द्र पटेल, नीतू, बासमती, संजू, मंजूलता, इशरावती, सुमन, राजमती, मीरा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।