फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   .... and the woman started beating her husband in the tehsil

.... और तहसील में पति को पीटने लगी महिला

Fri, 25 Mar 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
.... and the woman started beating her husband in the tehsil
.... और तहसील में पति को पीटने लगी महिला
विज्ञापन

नौतनवां। स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब एक महिला किसी बात पर अपने पति को कुकर के ढक्कन से पीटने लगी। लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पीछे नहीं हटी। उसने पिटाई करके पति का कपड़ा भी फाड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भैरहवा निवासी एक महिला का कुछ वर्षों से पति से विवाद चल रहा था। महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति नौतनवां क्षेत्र के खोरिया बाजार में मौजूद कुछ जमीनों को बेच दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी हासिल करने महिला शुक्रवार को तहसील पहुंची थी। यहां आकर उसे मालूम हुआ कि उसके पति ने जमीन बेच दी है। संयोग से इसी समय तहसील में पति भी दिख गया, जोकि किसी अन्य काम से आया था। पति को देखते ही पत्नी उस पर टूट पड़ी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed