{"_id":"6101a0418ebc3e670211d77f","slug":"amulance-service-start-maharajganj-news-gkp403581945","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 एंबुलेंस की सेवा शुरू, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 एंबुलेंस की सेवा शुरू, मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 एंबुलेंस की सेवा शुरू, मरीजों को मिली राहत
पांच सूत्री मांगों पर अड़े हैं एंबुलेंस कर्मी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एंबुलेंस के कर्मचारी तीन दिन से पांच सूत्री मांग को लेकर जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में धरना दे रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों से एसडीएम सदर व सीएमओ ने वार्ता की, जिस पर दो दिन के लिए 24 एंबुलेंस का संचालन शुरू किया। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा। वहीं मरीजों को अस्पताल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
एंबुलेंस अभिषेक चौरसिया ने बताया कि ठेका प्रथा से मुक्त करने, एनएचएम में सम्मलित करने, समान कार्य का समान वेतन लागू करने, सभी एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एंबुलेंस का टेंडर प्रक्रिया के आरएफपी में बदलाव करने की मांग की जा रही है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो 29 जुलाई से एंबुलेंस की चाभी उच्चाधिकारियों को सौंपकर लखनऊ में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि बार बार अधिकारियों से वार्ता के बाद भी एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा कोरोना महामारी के समय अपने जांच की परवाह किए बिना सेवा की गई। इसके बाद भी उच्चाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर संगठन के राम बचन, जितेंद्र, अजय, मन्नू चौधरी, संजय चौधरी, विष्णु यादव, लवकुश, राममणि दूबे, अरविंद चौरसिया, राजनाथ यादव, रमेश वर्मा, अंगद कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।