फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amin warns of going on strike

अमीनों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

Wed, 28 Feb 2018 01:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 28 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Amin warns of going on strike
अमीनों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। जिलाधिकारी के माध्यम से राजस्व सचिव को संबोधित ग्यारह सूत्री ज्ञापन भेजा। संगठन की तरफ से चेतावनी दी गई कि मांगों के प्रति अविलंब सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो छह मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

विज्ञापन

धरनास्थल पर आयोजित सभा में संघ के जिलाध्यक्ष जगजीवन पटेल ने कहा कि संग्रह अमीन संघ ने जिन ग्यारह सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन दिया है, उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह अमीन जाड़ा, गर्मी, बरसात सभी मौसम में कठिन परिश्रम करके सरकार का खजाना भरने का काम करते हैं। उन्होंने सरकार पर संग्रह अमीनों की मांगों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। संगठन के नौतनवां तहसील इकाई के अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ल, निचलौल के अध्यक्ष शैलेश कुमार, सदर के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के अलावा भगवंत प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान त्रिभुवन प्रसाद, निसार अहमद, इम्तियाज अहमद, अशोक लाल, कौशल चौबे, रामरतन, रवींद्र दूबे, रामदुलारे, सत्यवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed