फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ambassador of Republic of Korea to Nepal visits assembly plant

Indo Nepal News: नेपाल में कोरिया गणराज्य के राजदूत ने देखें असेंबल प्लांट, सीमा का भी किया दौरा

Tue, 14 Nov 2023 09:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Nov 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Ambassador of Republic of Korea to Nepal visits assembly plant
भारत नेपाल की सीमा का निरीक्षण करते कोरिया के राजदूत। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार शाम नेपाल में कोरिया गणराज्य के राजदूत ताए योंग पार्क नवलपरासी पहुंचे। कोरियाई उत्पाद सैमसंग के असेंबल प्लांट, कोरियाई कंपनी हुंडई के असेंबल प्लांट कर निरीक्षण किया। इस प्लांट से भारतीय क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार मिलने की उम्मीद है। वह भारत नेपाल सीमा बेलहिया पहुंचे और लुंबिनी में भगवान बुद्ध का दर्शन किया।
विज्ञापन

 

दो दिवसीय सीमावर्ती जिले के दौरे पर रूपनदेही पहुंचे और नवलपरासी के रामग्राम नगर पालिका में स्थित गोलचा संगठन के तहत एक कोरियाई कंपनी सैमसंग टेलीविजन के असेंबल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने हुंडई असेंबली प्लांट का भी अवलोकन किया, जो निकट भविष्य में शुरू होने वाला है। कोरियाई कंपनी सैमसंग टेलीविजन के असेंबल प्लांट का अवलोकन करने के बाद उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि कोरियाई कंपनी नेपाल में भी रोजगार पैदा करने में सफल रही है। भारतीय क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


गोलचा ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रभाकर थापा ने कहा कि कोरिया के सबसे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में से एक सैमसंग टेलीविजन के असेंबल प्लांट के कारण इस क्षेत्र में सरकार के लिए अवसर पैदा हुए हैं। सरकार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बीच संबंधों का भी विस्तार हुआ है। इसके साथ ही एंबेसेडर पार्क परिसर में ही बजाज मोटरसाइकिल के असेंबली प्लांट और दो मेगावाट सौर ऊर्जा का भी अवलोकन किया, इसके बाद उन्होंने प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवलपारासी में निर्माणाधीन एंबेसडर पार्क, लक्ष्मी मोटर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड को देखा। उन्होंने नीचे हुंडई कार असेंबल फैक्ट्री का भी अवलोकन किया। लक्ष्मी मोटर कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक निराकार श्रेष्ठ ने कोरियाई कार कंपनी हुंडई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बेलहिया स्थित सोनौली के नेपाल-भारत सीमा का भी निरीक्षण किया। रूपनदेही आगमन के दूसरे दिन, राजदूत पार्क मायादेवी मंदिर और बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का दौरा करने के बाद काठमांडो लौट गए।

राजदूत पार्क के साथ,पत्नी यूनही चोंग, दूतावास काउंसलर कांग, आर्थिक और विकास विशेषज्ञ चांग हान ने लुंबिनी का दौरा किया। लुंबिनी विकास निधि की ओर से चंद्र प्रकाश पाठक ने राजदुत पार्क का स्वागत किया और इसका उद्घाटन किया। राजदूत पार्क ने मायादेवी मंदिर, पुष्करणी तालाब, अशोक स्तंभ सहित कोरियाई, थाई, म्यांमार, कंबोडियाई मंदिरों का दौरा किया।

 

निरीक्षण के दौरान, प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के मुख्य राजनीतिक सलाहकार हरिबोल गजुरेल, टाय योंग पार्क की पत्नी और नेपाल के लिए कोरिया गणराज्य दूतावास आदि मौजूद रहे। नवलपरासी के रामग्राम नगर पालिका में स्थित गोलचा संगठन के तहत एक कोरियाई कंपनी सैमसंग टेलीविजन के असेंबल प्लांट बनने से रोजागार के अवसर भारतीय क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। वर्तमान में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से तमाम भारतीय मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, उनको भी भविष्य में रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed